Home मुख्य मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दशहरा केलिए प्रशासनिक तैयारियों का लिया जायजा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 15, 2018

मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दशहरा केलिए प्रशासनिक तैयारियों का लिया जायजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दशहरा के अवसर पर जिला में की जा रही प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा मुख्य सचिव एवं डीजीपी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई । समाहरणालय स्थित एनआईसी में हुए इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में आईजी पंकज दराद, प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ,डीआईजी बीएन झा, जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक गरिमा मल्लिक ने भाग लिया।
आईजी पंकज दराद एवं डीआईजी ने प्रक्षेत्र के सभी 10 जिलों में दशहरा के अवसर पर की गई तैयारियों का विवरण मुख्य सचिव को दिया । उन्होंने बताया कि सभी छोटे से छोटे बिंदुओं पर भी नजर रखी जा रही है।
प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े ने प्रमंडल के तीनों जिला में किए गए निरोधात्मक कार्रवाई के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि वे स्वयं सभी जिलों पर नजर रखे हुए है।
जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में जानकारी दी कि जिला में 324 स्थानों पर मूर्तियां स्थापित की गई है, जिसमें से 11 स्थानों पर स्थापित मूर्ति स्थाई हैं । 7 जगहों पर रावण दहन का भी कार्यक्रम है। पूरे आयोजन के लिए जिला स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है।
जिला भर में 9791 लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत नोटिस दिए गए हैं। 1285 से बंध पत्र भी भरवाए गए हैं । थाना , अनुमंडल व जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक कर ली गई है । सभी पंडालों एवं जुलूसों के गतिविधियों की सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से मॉनिटरिंग की व्यवस्था कर ली गयी है।
पुलिस अधीक्षक गरिमा मल्लिक ने बताया कि जिला को रैपिड एक्शन फोर्स की एक अतिरिक्त कंपनी मिल चुकी है। संवेदनशील स्थलों पर क्विक रिस्पांस टीम, रैपिड एक्शन फोर्स एवं दंगा नियंत्रण बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। पूरे मेला अवधि में यह बल गतिशील रहकर स्थिति पर नज़र रखेंगे। सांप्रदायिक एवं असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है । सभी पंडालों में पुलिस बल भी प्रतिनियुक्त रहेंगे।

Share

Leave a Reply