Home मुख्य प्रशासनिक तैयारी पूरी, शहर को सात सेक्टर में बांट कर की गयी दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 15, 2018

प्रशासनिक तैयारी पूरी, शहर को सात सेक्टर में बांट कर की गयी दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शांतिपूर्ण तथा हर्षोल्लास के वातावरण में दशहरा का त्यौहार संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला के चिन्हित 365 जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यातायात को सुव्यवस्थित रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। दरभंगा शहर को 7 सेक्टर में बांटकर 7 सेक्टर पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है । गश्ती दंडाधिकारी भी नियमित रूप से अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहेंगे।
15 से 20 अक्टूबर तक समाहरणालय दरभंगा में जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06272 240 600 पर चौबीसों घंटे आवश्यक सूचना दी जा सकती है । नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी अनुमंडलों में भी नियंत्रण कक्ष खोलकर उसमें दंडाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करने का आदेश जिलाधिकारी ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को दिया है।
चिन्हित स्थलों पर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति के अलावे सादी वर्दी में भी पुलिस बल तैनात रहेंगे। रैपिड एक्शन फोर्स एवं क्विक रिस्पांस टीम भी अनवरत गश्ती में रहेंगी। नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन के वाहन भी उपलब्ध रहेंगे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि शहरी तथा देहाती क्षेत्र में जहां प्रतिमा स्थापित की जाती है, समिति के आयोजकों से रोशनी की समुचित व्यवस्था पंडालों में करवाएंगे। शहरी क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर दरभंगा बिजली की व्यवस्था नगर आयुक्त एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारी से समन्वय कर सुनिश्चित कराएंगे।
कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को शहरी क्षेत्र स्थित सभी पूजा स्थलों पर पूजा पंडालों की ठोसता की जांच कर लेने को कहा गया है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता सभी पूजा पंडालों के विद्युत आपूर्ति तथा वायरिंग आदि की जांच कर प्रतिवेदन जिलाधिकारी को देंगे तथा अग्निशमन के पदाधिकारी अग्नि सुरक्षा के उपाय से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने इन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंडालों में पूजा समितियो से समन्वय कर मानक के अनुरूप सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
सभी स्थान अध्यक्षों से को निर्देश दिया गया है कि अफवाह फैलाने वाले सांप्रदायिक एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और उस पर सख्त कार्रवाई करें। पूजा अवधि में साइबर सेल भी पूरी तरह एक्टिव रहेगा एवं सोशल मीडिया पर नजर रखेगा।
पूजा अवधि में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे । सदर अनुमंडल के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता मोहम्मद मोबीन अली अंसारी, बेनीपुर अनुमंडल के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता वीरेंद्र प्रसाद तथा बिरौल अनुमंडल के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो रहेंगे।

Share

Leave a Reply