Home मुख्य कुलपति ने किया बहेड़ा कॉलेज का निरीक्षण, बदतर हालत देख दिए सुधार केलिए दिशा निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 15, 2018

कुलपति ने किया बहेड़ा कॉलेज का निरीक्षण, बदतर हालत देख दिए सुधार केलिए दिशा निर्देश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को ललित नाराययण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह सोमवार को बहेड़ा कॉलेज निरीक्षण किया। निरीक्षण राजभवन के निर्देश पर सूचना देकर किया गया था। कॉलेज की हालत बदतर देख कर उसमें अविलम्ब सुधार केलिए निर्देश भी दिए। कुलानुशासक डॉ. अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि कुलपति ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हालांकि, कॉलेज की स्थिति को देखकर दोनों पदाधिकारियों को अच्छा नहीं लगा। इसी दौरान पहुंचे विधान पार्षद सह कॉलेज शासी निकाय के सचिव सुनील सिंह को कुलपति ने तत्काल कॉलेज का रंग-रोगन कराने एवं एक एप्रोच सड़क बनाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही कॉलेज में एनएसएस इकाई के लिए विवि में प्रस्ताव भेजने के लिए प्रधानाचार्य गिरींद्र मोहन झा को निर्देश दिया। साथ ही कॉलेज के नैक मूल्यांकन की दिशा में कार्य शुरू कर देने को कहा। इसके लिए शीघ्र आइक्यूएसी का गठन कर एक शिक्षक को समन्वयक बनाने की बात कही। इसको लेकर कॉलेज में शीघ्र कार्यशाला करा देने का आश्वासन दिया। कॉलेज में वाटर सप्लाई को सुव्यवस्थित करने की ओर भी कुलपति ने इशारा किया। साथ ही इस सबके लिए फिर जनवरी में निरीक्षण करने का भी संकेत दिया। कॉलेज में जिन विषयों में शिक्षकों की कमी है उसे प्रक्रिया के तहत नियुक्ति करने की बात कही।

Share

Leave a Reply