Home मुख्य बेलन्योती के अवसर पर गोविंदपुर पूजा समिति की ओर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 15, 2018

बेलन्योती के अवसर पर गोविंदपुर पूजा समिति की ओर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बहादुरपुर प्रखण्ड अंतर्गत दुर्गा पूजा समिति गोविन्दपुर की ओर से आज बेल न्योती के अवसर पर मन्दिर परिसर से 401 कुंवारी कन्या के द्वारा लहेरियासराय टावर तक भव्य कलश शोभा यात्रा आयोजित किया गया। कलश शोभा यात्रा मन्दिर परिसर से जल लेकर लहेरियासराय टावर होते हुए बलभद्रपुर से कीर्तन भवन, गोविन्दपुर तक हुआ। उसके बाद मन्दिर परिसर से आर.एस टैक पहुंच कर विल्वभिमंत्रण कार्यक्रम हुआ। कलश शोभा यात्रा मे पूजा समिति के अध्यक्ष अजय चौधरी, सचिव अनिल चौधरी, कोषाध्यक्ष मुकुन्द चौधरी, पूजा प्रभारी गुड्डु चौधरी, आनंद चौधरी, मनटुन चौधरी, सुमित चौधरी, विनीत चौधरी, अमरदीप झा, गोविंद चौधरी, शुभम चौधरी, भास्कर चौधरी, रोहित चौधरी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Share

Leave a Reply