
शांति व्यवस्था कायम रखने केलिए एसएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दुर्गा पूजा के मौके पर लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए पुलिस प्रशासन ने आज शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। मार्च का नेतृत्व स्वयं वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक कर रही थी। लहेरियासराय स्थित पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च की शुरूआत हुई, जो लहेरियासराय टॉवर, लोहिया चौक, दारू भठ्ठी, लाईट हाउस, नाका 6, रहमगंज, पांच नाका, मिलान चौक, नगर थाना दरभंगा टॉवर, हसन चौक, विश्वविद्यालय थाना लालबाग, बेलामोड़, कादिराबाद, शिवधारा, दिल्ली मोड़ होते हुए दरभंगा रेलवे स्टेशन, दोनार, अललपट्टी, कपूरी चौक, बेता चौक, कमर्सियल चौक, लहेरियासराय टॉवर होते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचा। वहीं दूसरी ओर बम निरोधक दस्ता ने कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। फ्लैग मार्च में प्रशिक्षु आईएएस विवेक रंजन मैत्रे, सदर एसडीओ राकेश गुप्ता, सदर डीएसपी अनोज कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, बहादुरपुर, थानाध्यक्ष राजनरायण सिंह, नगर थानाध्यक्ष सिताराम प्रसाद, विशविद्यालय थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सदर थानाध्यक्ष राजन कुमार, यातायात थानाध्यक्ष जयनन्दन, मब्बी ओपीध्यक्ष गौतम कुमार, पांच नाकाध्यक्ष उदय शंकर सिंह, बेता ओपी अध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं क्यू आरटी दस्ता, सीआईटी बल शामिल थे।

