Home मुख्य हवाई अड्डा के गेट पर सेल्फी लेने के चक्कर मे युवक को खानी पड़ी जेल की हवा। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 16, 2018

हवाई अड्डा के गेट पर सेल्फी लेने के चक्कर मे युवक को खानी पड़ी जेल की हवा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कभी कभी सेल्फी लेने की आदत भी मुश्किल में डाल देती है। खासकर जब आप प्रतिबंधित क्षेत्र में ले रहे हो तो मुश्किलें बढ़ सकती है।
इसी चक्कर मे दरभंगा हवाई अड्डा के सिक्युरिटी गार्ड ने सोमवार की शाम करीब 4 बजे परिसर के मुख्य द्वार पर एक व्यक्ति को सेल्फी लेते पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह हवाई अड्डा के मुख्य द्वार पर जाकर सेल्फी ले रहा था। वह मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना के बररी कोठी गांव के मो असलम का पुत्र मो. सरफराज बताया गया है। इस संबंध में हवाईअड्डा के अंकित बिष्ट लिकवीटेंट सिक्युरिटी आॅफिसर आॅन बीहाफ आॅफ स्टेशन कमांडर ने केवटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share

Leave a Reply