Home मुख्य पंचयती के नाम पर रिश्वत लेने का आरोपी सरपंच गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 16, 2018

पंचयती के नाम पर रिश्वत लेने का आरोपी सरपंच गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केवटी थाने की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के वैदा टोल गांव में छापेमारी कर पंचयती के नाम पर पैसे ठगने के मामले के आरोपी शेखपुरदानी पंचायत के सरपंच रामविलास शर्मा को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी कांड के अनुसंधानक सअनि हरेन्द्र साह ने की। उल्लेखनीय है कि गांव के ही प्रमोद शर्मा की पत्नी रीना देवी ने 9 सितंबर 2018 को थाने में सरपंच के खिलाफ पंचयती करने के नाम पर जालसाजी कर पैसे ठने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें रीना ने सरपंच पर पंचायती के नाम पर 1 लाख 46 हजार रुपये ले लेने और उसे वापस नहीं करने का आरोप लगाया है।

Share

Leave a Reply