Home मुख्य फेसबुक लाइव के माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाने वाला वीडियो पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 21, 2018

फेसबुक लाइव के माध्यम से धार्मिक उन्माद फैलाने वाला वीडियो पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नाका छह चौक के पास रहने वाले एक युवक को धार्मिक भावना को भड़काने वाला वीडियो वायरल करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह प्रवीण कुमार का पुत्र शुभम कुमार (20) बताया जाता है।
उसने फेसबुक लाइव पर एक धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया था। इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी को मिली। वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। इसमें युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के क्रम में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के दो घंटे के बाद ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने वाले व्यक्ति को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने इस तरह का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं फैलाने की अपील भी की।

Share

Leave a Reply