
डांडिया नाइट में देर रात तक झूमे शहरवासी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हाथों में डांडिया लिए श्रृंगार किए अनारकली। कोई लहंगे में तो कोई राजस्थानी परंपरागत वेशभूषा में तो कोई गुजराती परिधान में। कलाइयों से कोहनी तक चूड़ियां और चुनर ओढ़े युवतियां। यह नजारा दिखा शनिवार शाम से देर रात तक पब्लिक स्कूल बेला में ‘लायंस क्लब की ओर से सजे डांडिया नाइट महोत्सव में।
महिलाएं व युवतियां सहेलियों संग इस कदर झूमीं कि चार घंटे तक सब आनंदित होते रहे। लायंस क्लब दरभंगा टाउन की ओर से आयोजित डांडिया नाइट का शुभारंभ दरभंगा के आयुक्त मयंक बरबड़े ने किया। दीप प्रज्ज्वलित करने में आयुक्त के साथ आईजी पंकज दराद, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी गरिमा मलिक, विशिष्ट अतिथि अमरनाथ गामी, विधानसभा में प्राक्कलन समिति के सभापति व नगर विधायक संजय सरावगी, मेयर वैजयंती खेड़िया, डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन कुमार सुरेका, डांडिया नाइट के संयोजक राहुल मिश्रा, सह संयोजक सौरभ सुरेका, मोहन केडिया, लायंस क्लब सचिव अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभात बोहरा, सह सचिव ओम प्रकाश अग्रवाल, स्टेज कोऑर्डिनेटर कोमल ठाकुर आदि ने रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सदस्य अजय पोद्दार, संतोष लाठ, कोमल ठाकुर, शिल्पा बोहरा, सोनू जैन, प्रकाश कुमार, जागृति केडिया, मोहन केडिया, प्रेरणा लाठ, इला रानी सिंह, मुकुल बोहरा, संजय केडिया, सुनील मुरारका, सुरेन्द्र जैन, डॉ. उत्सव राज, राजेश बोहरा, वंदना बोहरा, महेश लुहरुका व अन्य सदयों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गयी जिसमें मुंबई से आई टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। जोश से भरे इस माहौल में सभी ने जमकर मौज-मस्ती की। स्पेशल डांडिया नाइट को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए यहां तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम में बेस्ट डांडिया क्वीन और बेस्ट डांडिया किंग के अवार्ड में लायंस क्लब की तरफ से मोमेंटो एवं एक कंपनी की ओर से गिफ्ट वाउचर कोमल ठाकुर ने दिया।

