
दलित-महादलित सम्मेलन को सफल बनाने में जदयू ने झोंकी ताकत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दलित-महादलित प्रमंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने में जदयू ने ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बलदेव राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 15 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली। साथ-साथ जगह-जगह लोगों को सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। पदयात्रा सुशीला विवाह भवन से निकलकर नीम चौक, नाका नंबर पांच, दोनार, दिलावरपुर होते हुए छपकी महादलित बस्ती पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।अध्यक्षता कपलेश्वर राम ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम ने कहा कि कथित महागठबंधन में लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव घूम-घूमकर कह रहे हैं कि राजद की सरकार में गरीब-दलित को बोलने का अधिकार दिया गया। लेकिन उनके ही राज में गया, जहानाबाद, लखीसराय, बरहिया सहित दक्षिण बिहार के जिलों में हुए नरसंहार में न जाने कितने ही गरीबों को गोलियों से भून दिया गया। मौके पर अमरनाथ राम, शर्मा पासवान, आकाश पासवान, कमल राम, मनोज राम आदि मौजूद थे।

