Home मुख्य अमृतसर में ट्रेन की चपेट में आकर मृत लोगों केलिए भाजपा महिला मोर्चा का कैंडल मार्च। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 21, 2018

अमृतसर में ट्रेन की चपेट में आकर मृत लोगों केलिए भाजपा महिला मोर्चा का कैंडल मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को बेंता चौक पर अमृतसर रेल हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति को ले कैंडल मार्च निकाला गया। श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि जहां एक ओर पूरा देश विजयदशमी उत्सव मना रहा था, वहीं दूसरी ओर रावणवध के दौरान अमृतसर रेल हादसे से पूरा देश गमगीन था। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। मौके पर वार्ड पार्षद परशुराम गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, राजेश रंजन, पंकज झा, प्रेमकुमार मिश्र, मनोज साह, मीरा देवी, निशा कुमारी, सुजीता पासवान, इंदु पासवान, बासमती देवी, बसंती देवी, शंभू गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Leave a Reply