
देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर पोती गई कालिख। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर की हृदय स्थली कहे जाने वाले टाउन हॉल (राजेंद्र भवन) परिसर में लगी देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने सोमवार को कालिख पोत दी। लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ते ही सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नगर निगम कार्यालय से सहायक अभियंता सउद आलम कर्मियों के साथ पहुंचे और वहां के दृश्य को देख आश्चर्यचकित हो गए। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोग आक्रोशित होकर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। हालांकि, लोगों के समझाने पर सभी शांत हो गए। इसके बाद वाइसी मेहतर समाज व नगर निगम कर्मियों ने प्रतिमा की सफाई की। बावजूद, दाग-धब्बा नहीं हट पाया। घटना को अंजाम देने के पीछे क्या कारण हो सकता है? इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। दस वर्ष पूर्व कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की थी। इसमें प्रतिमा के नाक और चेहरे को क्षति पहुंचाई गई थी

