Home मुख्य व्यवसायी को अज्ञात ने गोली मारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 24, 2018

व्यवसायी को अज्ञात ने गोली मारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के हांसी गांव में 23 अक्टूबर की रात फेरी करनेवाले व्यवसायी को गोली मार दी गयी। गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी गांव के ही पचकोरी साहु के 42 वर्षीय पुत्र झटन साहु को आनन-फानन में डीएमसीएच इलाज के लिए ले जाया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। लोगों के बीच दहशत व्याप्त हो गया है।
घटना रात करीब 11 बजे की बताया गयी है। व्यवसायी के पिता पचकोरी साहु ने बताया कि जख्मी झटन अपने छोटे पुत्र पांच वर्षीय दुर्गेश के साथ दरवाजे पर एक ही चौकी पर मच्छरदानी लगाकर सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात अपराधी मच्छरदानी के बाहर से कनपट्टी में गोली मारकर फरार हो गया। बगल में दूसरी चौकी पर सोयी हुई जख्मी की पत्नी कौशल्या देवी फायरिंग की आवाज सुनकर पति के पास पहुंची तब तक अपराधी घटनास्थल से भाग चुका था।
पत्नी के हल्ला करने पर गहरे नींद में सोए परिवार के सभी परिजन उठकर मोबाइल बलास्ट होने की बात सोचकर जख्मी को उठाने लगे। खून से लतपथ जख्मी को देखते ही सभी स्तब्ध हो गये। जख्मी व्यवसायी गांव-गांव घूमकर किसान से अनाज खरीद-बिक्री कर जीवन-बसर करता था।

Share

Leave a Reply