Home मुख्य डीएम-एसएसपी ने राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर किया सभास्थल का निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 24, 2018

डीएम-एसएसपी ने राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर किया सभास्थल का निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लनामिविवि में आयोजित होने वाले तरंग प्रतियोगिता में राज्यपाल के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने लिया । उन्होंने हेलीपैड तथा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था पूरी मजबूती से करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के साथ बैठक की हुई एवं तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार, नगर आयुक्त नागेंद्र प्रसाद समेत विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply