Home मुख्य दरभंगा में गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद अब हुई चाकूबाजी, घायल युवक की हालत गम्भीर! Voice of Darbhanga
मुख्य - October 25, 2018

दरभंगा में गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद अब हुई चाकूबाजी, घायल युवक की हालत गम्भीर! Voice of Darbhanga

दरभंगा: लगता है दरभंगा में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो गए हैं। दिनदहाड़े चोरी और छिनतई तो आमबात हो गयी थी। अब गोली चाकू भी जमकर चलने लगे हैं। जहां चौबीस घण्टे में तीन गोलीबारी की घटना से दरभंगा सहमा था वहीं गुरुवार शाम भी एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है जिसका इलाज गम्भीर हालत में अललपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थानाक्षेत्र के रघेपुरा में अपने मित्र से मिलकर लौट रहे पंडासराय निवासी मो0 आविद के पुत्र मो0 आसिफ को अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को स्थानीय लोगो की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share

Leave a Reply