Home मुख्य संस्कृत विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह केलिए कुलाधिपति ने आने की दी सहमति। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 26, 2018

संस्कृत विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह केलिए कुलाधिपति ने आने की दी सहमति। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 20 नवंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता बिहार के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सह राज्यपाल लालजी टंडन करेंगे।
विश्वविद्यालय को गुरुवार को राजभवन से इस आशय का पत्र मिल चुका है। विश्वविद्यालय के सीसीडीसी सह कार्यक्रम प्रभारी प्रो. श्रीपति त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुलाधिपति से विश्वविद्यालय के पत्र के आलोक में सहमति मिल गयी है और अब लोग और उत्साह से कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी करेंगे।
राजभवन से मिले पत्र में कहा गया है कि कार्यक्रम 12 बजे से शुरू होगा। पत्र में कुलाधिपति के विश्वविद्यालय परिसर में मिनट टू मिनट प्रोग्राम बनाकर अविलंब भेजने को कहा गया है। साथ ही मंच पर आसन व्यवस्था, कुलाधिपति के भाषण की प्रारूप प्रति आदि के बारे में भी जानकारी भेजने का निर्देश दिया गया है।

Share

Leave a Reply