Home मुख्य आदर्श थाना क्षेत्र लहेरियासराय में फिर हुई 65000 की छिनतई। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 27, 2018

आदर्श थाना क्षेत्र लहेरियासराय में फिर हुई 65000 की छिनतई। Voice of Darbhanga

दरभंगा: साइकिल में सुतली फंसाकर उचक्को ने शिक्षक का 65 हजार रुपए उड़ा लिया। इस संबंध में लहेरियासराय सराय थाना में अशोक पेपर मिल थाना के सहोरा गांव के रहने वाले अर्जुन झा के पुत्र महाशंकर झा ने लहेरियासराय थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि बीती शाम जब अपने स्कूल केवटी से साइकिल द्वारा अपने घर जा रहे थे। इसी बीच लहेरियासराय थाना स्थित जिला स्कूल के पास उनके साइकिल के चक्के में सुतली फंसा हुआ देखकर वह रुके इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पर पहुंच कर उनसे डीएमसीएच का पता पूछा, जब वह बताने लगे इसी बीच एक युवक ने साइकिल के हैंडल में टंगा उनका बैग खींच लिया और दोनों नाका नंबर 6 की तरफ भाग गए। शिक्षक ने अपने आवेदन में कहा है कि जब नाका नंबर 6 पहुंच कर अपनी सारी घटना बताया, तो नाका नं. 6 के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दिखाया गया। जिसमें एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के थे। जिसमें पीछे वाले लड़के ने लाल शर्ट पहन रखा था। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी शंका है कि मोटरसाइकिल से हमारे बैग को इसी युवकों ने लूटा है, लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले में कोई कारवाई नहीं कर सकी है। शिक्षक ने अपना आवेदन शनिवार को सराय थाने में दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया के कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply