Home मुख्य क्राइम सिटी बन चुके दरभंगा में रविवार की शाम फिर चली गोली, युवक घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 28, 2018

क्राइम सिटी बन चुके दरभंगा में रविवार की शाम फिर चली गोली, युवक घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिला अब क्राइम सिटी बनता जा रहा। प्रतिदिन गोली फायरिंग, लूट, मर्डर आदि होने लगे हैं। पुलिस इसे रोकने में पूरी तरह विफल दिख रही है।
इसी क्रम में रोज की तरह रविवार को भी गोलीबारी की घटना में एक 15 वर्षीय युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लहेरियासराय थानाक्षेत्र के भिगो चकरहमत में बच्चों के विवाद में हस्तक्षेप करने गए स्थानीय व्यक्ति मो0 जफर पर अपराधियों ने गोली चला दी। जफर तो बच गया पर गोली वहां खड़े युवक मो0 शाकिर के पेट और हाथ को छूते हुए निकल गयी। इस संबंध में मो0 जफर ने आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद में वह समझा ही रहा था कि इससे आक्रोशित होकर मर्जियासचक निवासी वसीम खान के पुत्र एहसान खान, जीशान खान, रेहान खान के साथ कुछ लड़कों ने फायरिंग शुरू कर दी और करीब 10 राउंड फायरिंग की गयी। भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई पर निर्दोष बच्चे को गोली लग गयी। इसी बीच लहेरियासराय थानाध्यक्ष को सूचना दी गयी और पुलिस के पहुँचते वे लोग भाग गए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी केलिए छापेमारी जारी है।

Share

Leave a Reply