Home मुख्य छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, जाँच कमिटी गठित। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 3, 2018

छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, जाँच कमिटी गठित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के एमएलएसएम कॉलेज में शनिवार को काफी हंगामा हुआ। एक छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जिसके बाद परिजनों ने कॉलेज पहुँच कर हंगामा मचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनसीसी में एडमिशन सम्बंधित कार्य को एमआरएम कॉलेज की छात्रा उक्त कॉलेज पहुंची। एनसीसी में कार्यरत प्रोफेशर अनिल चौधरी ने उसे अपने रूम में बुलाया। इस दौरान छात्रा शोर मचाती बाहर निकली और उक्त प्रोफेसर के ऊपर रूम के अंदर छेड़खानी का आरोप लगायी। इसके बाद छात्रा के परिजन भी कॉलेज पहुँचे और काफी हंगामा हुआ।
पूरे मामले को देखते हुए प्राचार्य प्रो0 विद्यानाथ झा ने बताया कि शिकायत मिलने पर तत्काल एक जाँच कमिटी बनाई गयी और कुलपति को भी पत्र लिखा गया है। उक्त आरोपी प्रोफेसर से भी कारण पृच्छा किया गया है। जांच कमिटी की रिपोर्ट पर कारवाई होगी।

Share

Leave a Reply