Home मुख्य भूमि विवाद में गोली फायरिंग का आरोप, आधा दर्जन हिरासत में। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 4, 2018

भूमि विवाद में गोली फायरिंग का आरोप, आधा दर्जन हिरासत में। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गोलीबारी की घटनाएं थमती नजर नही आ रही दरभंगा में। पुनः रविवार को लहेरियासराय थानाक्षेत्र के भिगो चकरहमत में भूमि विवाद में दो पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया। पर पुलिस द्वारा पुष्टि नही की गई। हालाँकि पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से मो0 अमीन अंसारी एवं मो0 मकसूद आलम को तथा दूसरे पक्ष से मो0 मंजूर, जुनैद आलम, मो0 मंसूर आलम व नूर आलम को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मो0 अमीन अंसारी अपने घर के बगल में चाहरदीवारी का निर्माण करना चाह रहा था जिसका विरोध मो0 मंजूर ने किया। इसी को लेकर दोनो पक्षों में मारपीट हो गयी। दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर हवाई फायरिंग का आरोप लगाया है।

Share

Leave a Reply