Home मुख्य ताड़ी दुकान से 122 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 4, 2018

ताड़ी दुकान से 122 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ताड़ी की आड़ में शराब बेचने के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बेंता ओपी की पुलिस ने ओपी अध्यक्ष आशुतोष झा के नेतृत्व में छापा मारकर अललपट्टी गुमटी के पास 80 बोतल नेपाली शराब मामाश्री एवं 42 बोतल अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग सहित कुल 122 बोतल की बरामदगी की। शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान स्थानीय मोहल्ले के उमेश महतो के रूप में हुई है।

Share

Leave a Reply