Home मुख्य चौकीदार के भाई को मारी गोली, हालत नाजुक। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 5, 2018

चौकीदार के भाई को मारी गोली, हालत नाजुक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के तिलकेश्वर सहायक थाना क्षेत्र के झाझा गांव में रविवार की देर शाम तिलकेश्वर पंचायत के चौकीदार शम्भू पासवान के भाई संतोष पासवान (30) को एक युवक ने गोली मार दी। घायल संतोष का इलाज बेगूसराय स्थित एक निजी क्नीनिक में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार तिलकेश्वर डीह गांव निवासी संतोष पासवान गांवों में घूमकर कपड़े धोने का पाउडर बेचने का धंधा करता है। रविवार की शाम झाझा गांव में बकाया राशि मांगने को लेकर किसी से उसकी कहासुनी हो गयी और इसी क्रम में सामने वाले ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से संतोष घायल हो गया।
बेगूसराय पुलिस ने घायल संतोष का फर्दबयान लिया है, पर हमलावर का नाम बताने से परहेज कर रही है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष हरि किशोर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply