Home मुख्य लगातार हेलमेट चेकिंग करने वाली पुलिस फ्लैग मार्च में खुद भूल गयी हेलमेट लगाना! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 5, 2018

लगातार हेलमेट चेकिंग करने वाली पुलिस फ्लैग मार्च में खुद भूल गयी हेलमेट लगाना! Voice of Darbhanga

जाले : दीपावली-छठ पर्व पर जगह-जगह आयोजित हो रही काली पूजा महोत्सव व लक्ष्मी पूजा मेला में शांति व्यवस्था बनाए जाने व असमाजिक तत्वो में भय उत्पन्न करने को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष बड़कू हंसदा के नेतृत्व में शसस्त्र पुलिस वल ग्रामीण चौकीदार व होमगार्ड के जवानों ने फ्लैगमार्च निकाला। यह फ्लैगमार्च जाले, बसन्त, खरका, दोघडा, राढ़ी, नरौछ विहारी, काजी बहेड़ा, देउरा, जोगियारा, घोघराहा, मनमा, रेवढा आदि गांवो का परिभ्रमण कर वापस थाना पहुंची।
हालांकि इनदिनों लगातार हेलमेट चेकिंग कर रही पुलिस खुद बिना हेलमेट फ्लैग मार्च निकाली तो सहसा लोगो मे चर्चा का विषय बन गया।

Share

Leave a Reply