Home मुख्य सदर डीएसपी ने बैठक कर छठ पर विशेष चौकसी बरतने का दिया निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 8, 2018

सदर डीएसपी ने बैठक कर छठ पर विशेष चौकसी बरतने का दिया निर्देश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भैयादूज,छठ और ईद मिलादुन्नबी को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने लहेरियासराय थाना पर सदर क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक, थाना अध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिया कि छठ को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी जाए। उन्होंने कहा कि छठ को लेकर अन्य शहरों से बड़ी तादाद में यात्री यहां पहुंचते हैं और नशा खुरानी या छिनतई के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सभी चौक-चौराहों पर रात्रि गश्ती तेज की जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्र के सभी एटीएम पर खास नजर रखे जाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि भीड़ का फायदा उठाकर एटीएम फ्रॉड सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने शरारती तत्वों पर खास ध्यान रखे जाने का आदेश दिया। वहीं कांडों के निष्पादन में तेजी लाए जाने और वारंटीओं की धर-पकड़ का खास निर्देश दिया। इस मौके पर सभी थानों के इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply