
नोटबन्दी के दूसरे सालगिरह पर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : नोटबंदी की दूसरी साल गिरह पर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा समाहरणालय स्थित धरनास्थल पर धरना दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा किये गये नोटबंदी की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि नोटबंदी के चलते देश को आर्थिक नुकसान हुआ। बहुत लोगों ने रोजगार गंवाया। कितना कालाधन आया और नोटबंदी से अबतक कितना जाली नोट पकड़ाया, इसका जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, रामनारायण झा, डॉ. पवन कुमार चौधरी, रामपुकार चौधरी, रामचंद्र चौधरी, उदित नारायण चौधरी, गुलाम शाहीद, मो. असलम, राजा अंसारी, सुशील सिंह, परमानंद झा, मधुकांत झा, गणेश चौधरी, डॉ. दुर्गानंद झा, राहुल कुमार झा, शम्भु झा, त्रिभुवन कुमार, जयशंकर चौधरी, डॉ. रजि अहमद, ओजेर अहमद, मो. शकील, जलालुद्दीन शाहिल, अमरेन्द्र अमर, परवेज शाहीन, अप्लेन्द्र मिश्र, शिवशंकर मिश्र आदि उपस्थित थे।

