Home मुख्य मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 10, 2018

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हायाघाट प्रखंड के विशनपुर ग्राम में संभावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मल्लिक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग, कार्यक्रम स्थल की बैरिकेडिंग एवं मंच आदि के निर्माण के संबंध में आयोजक प्रो0 विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी से तथा उपस्थित अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने भवन निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि हेलीपैड एवं मंच निर्माण अपने देखरेख में करावे। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से कहा गया कि वह सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित कर लें । इस अवसर परअनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों कर्मी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply