Home मुख्य दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर ने एक की मौत, तीन घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 10, 2018

दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर ने एक की मौत, तीन घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ा-सकरी मार्ग पर हावीभौआड़ व्यापार मंडल के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये। घटना की सूचना के बाद बहेड़ा एसएचओ शशिकांत सिन्हा मौके पर पहुंचे व दोनों बाइक को जब्त कर लिया। एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बिरौल निवासी पवन चौधरी का पुत्र सोनू चौधरी (25) अपनी बाइक से सकरी जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गयी। उस बाइक पर हावीभौआड़ निवासी पवन साह का पुत्र अमन कुमार(20), अनिकेत कुमार(17) व सीतामढ़ी जिले के पुपरी गांव के विष्णु आनंद (29) सवार थे।
टक्कर में सोनू चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीनों घायल हो गये। तीनों घायलों को बहेड़ा पीएचसी में डॉ. अर्चना स्नेही ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस दौरान घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी।

Share

Leave a Reply