Home मुख्य शहर के आजमनगर मुहल्ले के तीन घरो में एकसाथ चोरो ने किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 10, 2018

शहर के आजमनगर मुहल्ले के तीन घरो में एकसाथ चोरो ने किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मुहल्ला स्थित शिक्षक कॉलोनी में बंद मकान से लाखों रुपए की जेवर व कीमती समानों पर चोरो द्वारा हाथ साफ कर लिया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि फौजी प्रमोद ठाकुर के मकान में किराया लेकर उमाशंकर पाण्डेय, नीलाम्बर मल्लिक रह रहे थे। बीती रात चोरो ने घर का दरवाजा तोड़कर उमाशंकर पाण्डेय की आलमीरा को तोड़कर करीब एक लाख रुपए के जेवरात चोरी कर ली। वहीं दिगम्बर मल्लिक के यहा भी चोरी हुई। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

Share

Leave a Reply