Home मुख्य पूरे विधि विधान से महापौर ने किया खरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 12, 2018

पूरे विधि विधान से महापौर ने किया खरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा की महापौर बैजंती खेड़िया आज पूरे विधि विधान के साथ आस्था के महापर्व छठ का खरना की । विदित हो कि महापौर वैजयंती खेड़िया विगत कई वर्षों से छठ पर्व पूरे विधि विधान के साथ करती आ रही हैं । शहर के बंगलागढ़ स्थित खेड़िया निवास में बने अस्थाई जलाशय मे महापौर पूरे नियम निष्ठा पूर्वक छठ पर्व करती आ रही है । खरना के बाद महापौर ने बताया कि भगवान सूर्य की उपासना एवं राना माई की पूजा आज के इस कलिकाल में सबसे अधिक फलदाई है । उन्होंने बताया कि जितने नियम निष्ठा से यह व्रत किया जाए भगवान आदित्य उतने ही अधिक प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि हमने पूरे नगर वासियों की कल्याण की कामना से आज करना किया है।

Share

Leave a Reply