Home मुख्य नहाय खाय से शुरू हो चुके छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने का खरणा सम्पन्न। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 12, 2018

नहाय खाय से शुरू हो चुके छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने का खरणा सम्पन्न। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को नहाय खाय के साथ लोकआस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो चुकने के बाद सोमवार को खरणा सम्पन्न हुआ। सभी छठ घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को पूजा के बाद व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद अगले 36 घंटे का निर्जला अनुष्ठान शुरू हो गया। खरना का प्रसाद बनाने के लिये आम की लकड़ी और मिट्टी से बने चूल्हे की खरीद सोमवार को होती रही। फलों की मंडियों में भी उल्लास का वातावरण दिखा और अर्घ्य के लिये फलों की खरीद देर शाम तक चलती रही। नदी-तालाबों और घर की छतों पर व्रतियों के छठ गीत से वातावरण पावन हो गया। व्रतियों ने तालाबो नदियों में स्नान कर छठी मइया के गीत गाये। चार पहर रात जल थल घाट पर, केलवा के पात पर उगलन सुरुज देव जैसे गीतों से व्रतियों ने भगवान भास्कर के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Share

Leave a Reply