
देवहर जाति को मिले दलितों का दर्जा एवं राजनीतिक हिस्सेदारी : कुमार गौरव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: देवहर समुदाय विकास समिति के तत्वाधान में गुरुवार को बहेड़ी प्रखंड के बलीगांव में प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता कुमार गौरव के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रतिनिधि सम्मेलन में सैकड़ों गांव के प्रतिनिधि भाग लेकर समाज के विकास के लिए भविष्य के रणनीति पर विचार व्यक्त किया। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सभा के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता कुमार गौरव ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी देवहर जाति बुनियादी अधिकार से वंचित हैं। बिना राजनीतिक हिस्सेदारी के कोई भी समाज अपने मांग व अधिकार को मजबूती के साथ सत्ता शासन व सरकार के समक्ष नहीं रख सकता है,उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टी से मांग किया कि देवहर समाज के लोगों को भी आने वाले चुनाव में अपने अपने दलों से टिकट देकर चुनाव लड़ाये। जो राजनीतिक पार्टी उनके समाज के साथ खड़ा रहेगी देवहर समुदाय भी उसी पार्टी के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा चुकी देवहर समुदाय के लोगों का आर्थिक व सामाजिक स्थिति दलितों से भी बदतर है,इसलिए सरकार अभिलंब देवहर जाति को दलित का दर्जा दे। उन्होंने भारी संख्या में सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रतिनिधियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।सभा को जवाहरलाल देव, चंद्रिका लाल देव, राम उदगार लाल देव, जगदीश लाल देव,कृष्ण कुमार लालदेव, मनोज लालदेव पूर्व मुखिया, प्रभास लालदेव, विनोद लालदेव, महेश लालदेव मुखिया, गोपाल लाल, विरेंद्र कुमार देव, महानंद लाल देव, नवल लालदेव मुखिया, मिथिलेश लाल देव, सतनारायण लाल देव, चंदेश्वर लाल देव,हेमेंद्र लाल देव, रिंकू लाल देव, राजकुमार लाल, अशोक लाल देव, रामचंद्र लाल देव, चंदेश्वर लाल देव, संजीव कुमार लाल देव, लाल बाबू लाल देव,जदयू नेता अवधेश कुमार लाल देव,मिथिलेश लाल देव,हरेराम लाल देव,रामबाबु लाल देव,मनीष कुमार देव,फूलबाबू लाल देव,शशिभूषण लाल देव समेत अन्य दर्जनों लोगों ने भी संबोधित किया,वहीं मंच का संचालन अपने शायराना अंदाज में शिक्षक अजय कुमार ने किया। सभा की शुरुआत अतिथियों के द्वारा फीता काटकर एवं आगत अतिथियों को माल्यार्पण कर किया गया। सभा में सैकड़ों की संख्या में प्रतिनिधि लोग उपस्थित थे।

