
24 नवम्बर को आयोजित होगा जिलास्तरीय युवा महोत्सव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला स्तरीय युवा उत्सव 24 नवंबर को डीएमसीएच ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। 1 नवंबर को जिनकी उम्र 15 से 35 वर्ष के बीच में हो वैसे युवा इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। युवा उत्सव में सहभागिता के इच्छुक युवा कलाकार 20 नवंबर तक अपना आवेदन जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा, जिला शिक्षा भवन करम गंज, नेहरू युवा केंद्र दरभंगा एवं राज हाई स्कूल दरभंगा से प्राप्त कर भरने के बाद वहीं जमा भी कर सकते हैं ।
युवा उत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह गायन, लघु नाटक, शास्त्रीय वादन, हारमोनियम वादन ,एकल शास्त्रीय नृत्य, एक्सटेम्पोपोर, शास्त्रीय गायन, एवं चित्रकला, हस्तशिल्प, मूर्ति कला एवं फोटोग्राफी की प्रतियोगिता होगी । जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिला का नेतृत्व करेंगे।

