Home मुख्य मैक्सिको से 15 सदस्यीय वरीय अधिकारियों का दल अध्यन एवं भ्रमण करने आएगा दरभंगा। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 16, 2018

मैक्सिको से 15 सदस्यीय वरीय अधिकारियों का दल अध्यन एवं भ्रमण करने आएगा दरभंगा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मैक्सिको सरकार के 15 सदस्यीय वरीय अधिकारियों के दल का बिहार भ्रमण 27 एवं 28 नवंबर को होगा। बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि 27 एवं 28 नवंबर को मैक्सिको सरकार के 15 सदस्यीय वरीय अधिकारियों के दल का बिहार भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम से संबंधित कार्यों को देखने एवं सीखने के उद्देश्य से विद्यालयों का भ्रमण तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित होना है। मैक्सिको सरकार के सभी बड़े अधिकारी दो अलग-अलग दलों में आएंगे। 27 नवंबर को एक दल वैशाली एवं दूसरा दल सीतामढ़ी जिले का भ्रमण करेगा। दोनों दलों के लोग रात्रि विश्राम वैशाली में करेंगे। 28 नवंबर को दोनों दल संयुक्त रूप से सीधे दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड में अवस्थित राजकीय मध्य विद्यालय के सारे कार्यक्रम देखने के उपरांत वापस हो जाएंगे। मध्य विद्यालय में विद्यालय के बच्चों की ओर से विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम से संबंधित मूल परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। 1: 30 से 14: 30 बजे तक विद्यालय में भोजन का कार्यक्रम होगा। 2: 30 बजे दल पटना के लिए प्रस्थान करेगा।

Share

Leave a Reply