
24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा। Voice of Darbhanga

हनुमाननगर : चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ-साथ गायत्री माता की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गोढ़ैला शक्तिपीठ की ओर से शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में प्रखंड के डेढ़ दर्जन गांवों की 351 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। शाम में संध्याकालीन आरती, संगीत व प्रवचन आयोजित हुई। शनिवार को सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम, देवपूजन, विभिन्न प्रकार के संस्कार तथा रविवार को माता की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा व प्रखर प्रज्ञा सजल कलश लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न होगा। सोमवार को कार्यक्रम की पूर्णाहुति होगी। सारे कार्यक्रम शांतिकुंज, हरिद्वार के ऋषि पुत्रों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। इस मौके पर शत्रुघ्न सिंह, कुलदीप साह, सरोज देवी, सीताराम शर्मा, सुरेश राय, कामेश्वर राय, सुधीर कुमार ठाकुर, नवीन कुमार, शम्भु शर्मा, कविन्द्र राय, अशोक ठाकुर, रामप्रीत राय, जितेंद्र चौधरी, चन्देश्वर राय, रामपुकार ठाकुर, भाग्यनारायण शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

