
102 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार की रात बेनीपुर के हनुमाऩनगर में छापेमारी कर 102 बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबारी गणेश सहनी के पुत्र दिलीप सहनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दुखन सहनी के घर पर छापेमारी की गई। जिसमें 102 बोतल विदेशी शराब के साथ शराब बेच रहे गणेश सहनी के पुत्र दिलीप सहनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दिलीप अपने पड़ोसी दुखन के घर में शराब का भंडारण कर बिक्री करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

