Home मुख्य दरभंगा की चोरियों के उदभेदन में विफल पुलिस ने मुंबई में चोरी के आरोपी को पकड़ थपथपाई अपनी पीठ! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 17, 2018

दरभंगा की चोरियों के उदभेदन में विफल पुलिस ने मुंबई में चोरी के आरोपी को पकड़ थपथपाई अपनी पीठ! Voice of Darbhanga

दरभंगा: हाल के दिनों में लगातार बड़ी चोरियां किसी से छुपी नहीं है परंतु पुलिस इन चोरी का उद्बोधन नहीं कर पा रही है जबकि चोरियां शहर एवं जिले के अन्य हिस्सों के साथ साथ पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे प्रमंडलीय मुख्यालय के आसपास भी दिनदहाड़े हो चुकी है। परंतु किसी का उद्बोधन अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में पुलिस ने मुंबई से करीब एक करोड़ चौंतीस लाख के आभूषण चोरी के एक आरोपी को पकड़ कर अपनी पीठ थपथपाने का कार्य जरूर किया है।
पुलिस उपाधीक्षक सदर द्वारा इस मामले में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुंबई के गामदेवी थाना के कांड संख्या 222/18 दिनांक 11/11/18 अंतर्गत अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा वादी सुबोध बेगानी के पुत्र रोहन बेगानी जो आभूषण के व्यापारी हैं के घर से उक्त मूल्य के ज्वेलरी सामानों की चोरी कर ली गई थी।
उक्त आशय की सूचना मुंबई पुलिस द्वारा दरभंगा पुलिस को दी गयी। जिसके एक टीम गठित कर बहादुरपुर थाना क्षेत्र सोनकी ओपी अंतर्गत गोटही निवासी मोहन मुखिया के पुत्र फूलो मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।
उक्त आरोपी के पास चांदी का आभूषण और बर्तन करीब 16 किलोग्राम, सोने का ज्वेलरी लगभग 3 किलोग्राम, सात कीमती घड़ियां, दो मोबाइल के साथ साथ कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, इंडोनेशिया, हांगकांग, साउथ अफ्रीका, यूनाइटेड अरब अमीरात देशों की विदेशी मुद्राओं की बरामदगी भी हुई है। छापेमारी दल में पुअनि धर्मपाल सअनि शशिकांत दुबे, शरद गारे प्रमोद वार्ता हवलदार राजेश तिवारी आदि शामिल थे।

Share

Leave a Reply