Home मुख्य बीसीसीआई से मान्यता के बाद 18वर्ष बाद टूर्नामेंट खेल रही बिहार टीम की उपकप्तान बनी दरभंगा की बेटी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 17, 2018

बीसीसीआई से मान्यता के बाद 18वर्ष बाद टूर्नामेंट खेल रही बिहार टीम की उपकप्तान बनी दरभंगा की बेटी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिले के हावीभौआर गांव की क्रिकेटर अमिषा कुमारी अंशु को बिहार महिला क्रिकेट टीम का उप कप्तान बनाया गया है। वह उप कप्तान के रूप में भुवनेश्वर में एक दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक होने वाली प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
बिहार की टीम बीसीसीआई से मान्यता मिलने के 18 वर्ष बाद प्रतियोगिता में भाग ले रही है। अमिषा हावीभौआर निवासी गोपी रमण चौधरी व दुर्गा चौधरी की पुत्री है। किसान परिवार से निकलकर बिहार क्रिकेट में शिखर तक पहुंचने वाली अमिषा ने बताया कि राज्य में महिला प्रतिभा की कमी नहीं है। ग्रामीण परिवेश से आने के बाद भी आगे बढ़ने में परिवार का भरपूर सहयोग मिला। अमिषा ने भुवनेश्वर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Share

Leave a Reply