Home मुख्य नौवें अहिल्या गौतम महोत्सव का का हुआ उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 17, 2018

नौवें अहिल्या गौतम महोत्सव का का हुआ उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को नौवां अहिल्या गौतम महोत्सव का उद्घाटन डीएम डॉ. चंन्द्रशेखर सिंह, भाजपा नगर विधायक संजय सरावगी, भाजपा विधायक जीवेश कुमार, विधान पार्षद दिलीप कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, एसडीओ राकेश कुमार, जाले प्रखंड प्रमुख फूलो बैठा सहित मंचासीन सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि अहिल्यास्थान सांस्कृतिक महत्व का स्थल है, निश्चित ही भव्य रूप लेकर रहेगा। उन्होंने कहा कि ये तीसरा महोत्सव है और तीनों में उन्हें शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पहले पांच लाख रुपये मिलते थे, जो इसबार बढ़कर 12 लाख हो गया। आगे भी इसमें वृद्धि होगी। पिछली बार मुख्य रूप से सड़क चौड़ीकरण, मंदिर जीर्णोद्धार और गौतम कुंड में बिजली के लिये चर्चा हुयी थी। गौतम कुंड में बिजली लग गयी। सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी पूर्ण हो गया है, जो जल्द ही मूर्त रूप लेगा। उन्होंने मंदिर जीर्णोद्धार के संबंध में कहा कि इस मामले में पुरातत्व विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसका अवलोकन भी टीम के द्वारा किया गया। हम सभी इस दिशा में तेजी लाने का प्रयास करेंगे। घेराबंदी का कार्य भी जल्द पूर्ण होगा।
पूर्व विधानपार्षद मिश्रीलाल यादव ने कहा कि अहिल्या से गौतम अलग नहीं रह सकते। इसलिये दोनों स्थानों को एक साथ जोड़कर इसका विकास होना चाहिये। उन्होंने कहा कि अहिल्या का तो उद्धार हो गया, अब इस स्थान का ही विकास होना है, जिसमें कोई कमी नहीं होगी। बताते चलें कि बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार के द्वारा इस महोत्सव का उदघाटन शाम 5 बजे किया जाना था।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भवन निर्माण मंत्री सह प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी रहने वाले थे। लेकिन कतिपय कारणों से मंत्री जी का कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसके कारण लोगों के बीच काफी मायूसी देखी गयी। न्यास समिति के कथनानुसार मंत्री जी का मुख्यमंत्री के साथ आवश्यक बैठक हो जाने से उन लोगों का कार्यक्रम स्थगित हो गया। तब बताया गया कि दरभंगा के कमिश्नर और डीएम के द्वारा उद्घाटन होगा। लेकिन कतिपय कारणों से कमिश्नर भी नहीं पहुंच पाये। फिर निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर डीएम सहित आगत अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया। न्यास समिति की ओर से सभी अतिथियों को पाग और चादर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ. कवीश्वर ठाकुर और मंच संचालन डॉ. जयशंकर झा ने किया। मौके पर अहिल्या संदेश स्मारिका का विमोचन भी हुआ। स्वागत गान प्रज्ञा ठाकुर ने गाया। मौके पर न्यास के सचिव कमल कुमार, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार झा, अंजनी निषाद, सुभाष ठाकुर, रासविहारी चौधरी, सूर्यकांत ठाकुर आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply