Home मुख्य बिजली के नंगे तार की चपेट में आकर धू धू कर जला ट्रक। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 17, 2018

बिजली के नंगे तार की चपेट में आकर धू धू कर जला ट्रक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी गांव में शनिवार को उर्दू स्कूल के समीप लटक रहे ग्यारह हजार केवी के नंगे बिजली तार की चपेट में ट्रक आ गया। बिजली तार के संपर्क में आने के साथ ही ट्रक के टायरों में आग लग गई। ड्राइवर को इसका आभास भी नहीं हुआ। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने टायर को जलता देख हल्ला कर ट्रक को रुकवाया। टायर जलता देख ड्राइवर व खलासी ट्रक से कूद पड़े। स्थानीय लोगों ने फौरन बिजली विभाग में फोन कर लाइन कटवाया। इसके बाद ट्रक के पिछले टायर में लगी आग पर काबू पाकर उलझे बिजली के तार को अलग किया। तार के अलग होते ही बदहवास चालक बालू अनलोड किए बिना ही वहां से ट्रक लेकर चलता बना। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की अनदेखी के कारण अक्सर यहां ऐसी घटनाएं होती रहती है।

Share

Leave a Reply