Home मुख्य मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगो मे है ज़बरदस्त उत्साह। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 18, 2018

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगो मे है ज़बरदस्त उत्साह। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हायाघाट प्रखंड के विशनपुर गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री आगामी 20 नवंबर को विशनपुर गांव स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परिसर में समाजसेवी,शिक्षाविद एवं जदयू नेता स्व. प्रो. उमाकांत चौधरी की प्रतिमा के अनावरण के बाद सभा को संबोधित करेंगे।
इसको लेकर तैयारी अब अंतिम चरण में है। भवन निर्माण विभाग के अधिकारी जहां बैरिकेडिंग, मंच, टेंट लगाने के कार्य करवाते दिखे, वहीं आरडब्लूडी वन के अधिकारी हैलीपैड से सभास्थल तथा मुख्यमंत्री के सभास्थल से प्रस्थान करने वाले पथ को दुरुस्त करवाने में जुटे थे। प्रतिमा स्थल एवं स्कूल में रंग-रौशन का काम पूरा हो चुका है। रविवार को डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो एवं सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता बारी-बारी से अलग-अलग पहुंचकर चल रहे तैयारियों का जायजा लिया।
दूसरी ओर जदयू राज परिषद सदस्य प्रो0 विनय कुमार चौधरी, कृष्णकांत चौधरी कन्हैया, कुमार मदन मोहन, संजीव कुमार आदि भी तैयारियों में जुटे दिखे। मुख्यमंत्री का पहली बार कार्यक्रम होने से विशनपुर, बसहा, मखनपुर के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोग भी उत्साहित हैं। विदित हो कि बतौर रेलमंत्री नीतीश कुमार विशनपुर गांव पूर्व में आ चुके हैं।

Share

Leave a Reply