
Home मुख्य जिले के सभी राज मिस्त्रियों को दिया जाएगा भूकम्परोधी मकान बनाने का प्रशिक्षण। Voice of Darbhanga
जिले के सभी राज मिस्त्रियों को दिया जाएगा भूकम्परोधी मकान बनाने का प्रशिक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला के सभी राज मिस्रियों को आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से भूकंप रोधी एवं आपदा से न्यूनतम प्रभावित होने वाले भवनों के निर्माण संबंधी प्रशिक्षण दिए जाएंगे । बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सभागार में आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी शशि भूषण तिवारी और वरूनकान्त मिश्रा, शिव शंकर प्रसाद सुनील चौधरी एवं डीसीएलआर पुष्पेश कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को इस संबंध में प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया। अगले चरण में प्रखंड स्तर पर सभी राज् मिस्त्री को प्रशिक्षण दिया जाएगा इस अवसर पर जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी डीआरडीए निदेशक वसीम अहमद भी उपस्थित थे।

