
Home मुख्य राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर अंतिम दौड़ की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा। Voice of Darbhanga
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थलों पर अंतिम दौड़ की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर ग्राम में होने वाले कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों का जायजा जिला अधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक गरिमा मल्लिक ने लिया। कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने ड्यूटी के दौरान पूरी तरह से सजग रहने को कहा गया ।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन के कार्यक्रम के संबंध में भी अब तक हुई तैयारियों का जायजा लिया।

