Home मुख्य पथ निर्माण मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूलमालाओं और पाग चादर से किया सम्मान। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 19, 2018

पथ निर्माण मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूलमालाओं और पाग चादर से किया सम्मान। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के दरभंगा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका विभिन्न जगहों पर अभिनंदन किया गया। बेनीपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। धरौड़ा, आशापुर, बेनीपुर, दाथ, शिवनगरघाट, कोर्थु, कसरौर, रसियारी आदि जगहों पर मंत्री का स्वागत किया गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व में दरभंगा परिसदन में मंत्री श्री यादव का मिथिला के परम्परा के अनुसार स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री श्री यादव ने कहा कि दरभंगा के विकास कार्य पर सरकार का ध्यान विशेष रूप से है। सभी योजनाओं में दरभंगा की भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओें को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को केन्द्र तक पहुंचाया जाएगा और उचित सम्मान दिलाया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इस लिए लोकप्रिय प्रधानमंत्री पर अनाप-सनाप आरोप लगा रहे हैं। इस मौके पर विधायक संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, पूर्व विधायक डॉ. अशोक कुमार यादव, राम कुमार झा, सुजित मल्लिक, प्रदीप ठाकुर, रामचंद्र प्रसाद, अमलेश झा, मुकुंद चौधरी, राजू तिवारी, अभयानंद झा, संतोष पासवान, राजेश रंजन, मनोज कुमार झा पप्पू, रमाशंकर प्रसाद ठाकुर, विवेकानंद पासवान, ज्योति कृष्ण झा लवली, राहुल पासवान, जितेन्द्र ठाकुर, पंकज झा, आशुतोष झा, नंदकिशोर झा बेचन, प्रेम कुामर मिश्र रिंकु, संजीव गुप्ता, संजय राय आदि उपस्थित थे। वहीं बिहार सरकार के मंत्री श्री यादव का भाजयुमो बिरौली उत्तरी मंडल अध्यक्ष घनश्याम कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवनगरघाट चौक पर स्वागत किया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी ने स्थानीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मंत्री को सौंपा। इस मौके पर प्रमोद चौधरी, अशोक झा, इंद्र कुमार ठाकुर, धनपति मिश्रा, विरेन्द्र सिंह, ओम पोद्दार, दिलीप यादव, अंगत झा, हरि शंकर झा, केशव आचार्य, नवीन आनंद, अमित ठाकुर, राजू झा, गोपाल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार राम, दुर्गानंद चौधरी, नवीन आनंद, मुरारी ठाकुर, शंकर झा, पवन पासवान, राजेश झा, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply