Home मुख्य प्रतीक्षारत अनुदेशकों को समायोजित करने की मांग को लेकर अनौपचारिक अनुदेशक संघ का धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 19, 2018

प्रतीक्षारत अनुदेशकों को समायोजित करने की मांग को लेकर अनौपचारिक अनुदेशक संघ का धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा : भूतपूर्व अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक के समायोजन हेतु समूह “घ” की रिक्ति उपलब्ध नहीं कराने तथा सामान्य वर्ग के भांति अतिपिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग-2 एवं अनुसूचित जाति अकलियत वर्ग के अनुदेशकों का समायोजन अतिशीघ्र नहीं करने के विरूद्ध बिहार राज्य अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक संघ की दरभंगा जिला कमिटी के बैनर तले जिला समाहर्ता के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष जय नारायण यादव और जिला सचिव जयराम यादव ने किया। धरना को भाकपा (माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, माले अभिषेक कुमार, जगदीश महतो, शत्रुघ्न पासवान, गंगा महतो, शत्रुध्न प्रसाद, दिनेश सहनी, मुक्तेश्वर यादव, चुन्नु कुमारी, सुनितलत्ता और हरिनन्दन राय, विनोद पासवान आदि ने संबोधित किया। अनुदेशकों ने घोषणा किया कि 30 नवम्बर 2018 से मुख्यमंत्री के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया जायेगा जिसमें सभी अनुदेशक शिरकत करेंगे।

Share

Leave a Reply