Home मुख्य मिथिला लोक उत्सव में 1 दिसम्बर को आयोजित होगी मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 19, 2018

मिथिला लोक उत्सव में 1 दिसम्बर को आयोजित होगी मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिथिला लोक उत्सव के अवसर पर मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी । लहरिया सराय स्थित इंदौर स्टेडियम में 1 दिसंबर को यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रतिभागी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्ति एवं जमा करने के लिए जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय, सर्व शिक्षा अभियान शिक्षा भवन ,प्लस टू उच्च विद्यालय दरभंगा, जीविका कार्यालय दरभंगा, प्रखंड संसाधन केंद्र बेनीपुर व बिरौल, प्लस टू उच्च विद्यालय लालबाग दरभंगा से संपर्क किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में तीन तरह के आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं । 3 से 10 वर्ष आयु वर्ग, 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग एवं 18 वर्ष से ऊपर उम्र के प्रतिभागियों की तीन श्रेणियां होंगी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को सम्मानित भी किया जाएगा।

Share

Leave a Reply