
वार्ड के सभी चापाकल सूखने से मचा हाहाकार, बीडीओ से लगायी गुहार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सभी प्रखण्ड सूखाग्रस्त घोषित होने के वाबजूद अभी तक जल प्रबंधन में उदासीनता का ताजा उदाहरण जिला मुख्यालय से सटे बहादुरपुर देकुली पंचायत में देखने को मिला है। पंचायत के क्षेत्र संख्या समिति सदस्य संख्या 20 की पंचायत समिति सदस्य बबिता कुमारी ने सोमवार को इस संबंध में बहादुरपुर के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंप जल्द निदान की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है उक्त पंचायत के वार्ड 15 के सभी चापाकल सूख गए हैं जिससे जलसंकट को लेकर हाहाकार मचा हुआ। अतः जल्द जल प्रबंधन की मांग की गई है। साथ मे उक्त वार्ड के ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त पत्र भी सौंपा गया है।

