Home मुख्य दरभंगा में एम्स और एयरपोर्ट केलिए हम देंगे जमीन: मुख्यमंत्री। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 20, 2018

दरभंगा में एम्स और एयरपोर्ट केलिए हम देंगे जमीन: मुख्यमंत्री। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दरभंगा में एम्स और एयरपोर्ट के निर्माण की बात बहुत पहले से उनके मन में थी। दरभंगा में एयरपोर्ट जल्द बनेगा। इसके लिए सरकार 30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी। ये बातें उन्होंने मंगलवार को हायाघाट के बिशनपुर में कही। वे प्रख्यात शिक्षाविद् व समता पार्टी के समय से ही नीतीश के साथ रहे स्व. प्रो. उमाकांत चौधरी की प्रतिमा का अनावरण के बाद सभा में बोल रहे थे।
सीएम ने कहा कि एक बार हम रायपुर गए थे। वहां पता चला कि यहां मिथिलांचल के करीब चार लाख लोग रहते हैं। दरभंगा में एयरपोर्ट बन जाने बाहर रह रहे लोगों को घर आने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच सूबे का दूसरा सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज है। पीएमसीएच और डीएमसीएच से डॉक्टर बनकर निकले कई लोग इंग्लैंड में भी बसे हुए हैं।
सीएम ने कहा कि हमें वोट नहीं, वोटरों की चिंता है। हम क्राइम, करप्शन व कम्युनलिज्म से कभी समझौता नहीं करेंगे। महात्मा गांधी ने सात सामाजिक पाप से बचने का संदेश दिया था। सूबे के स्कूलों में इसे लिखवाया जा रहा है। अब सरकारी दफ्तरों में भी इसे लिखवाया जाएगा। इन संदेशों पर नजर पड़ने पर गड़बड़ी करने वाले लोग कुछ तो शर्म करेंगे।

Share

Leave a Reply