
516 बोतल शराब के साथ कारोबार में आरोप में तीन भाई गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थाने क्षेत्र के महुआर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद कर तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब की 516 बोतलें बरामद कर बड़ी सफलता पाने में कामयाब रही। गिरफ्त में आया विकास कुमार झा, दिलखुश झा और पवन झा महुआर गांव निवासी भगवान झा का पुत्र है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भगवान झा के घर छापेमारी की। जहां से 516 बोतल शराब बरामद की गई। इसके बाद तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया।

