Home मुख्य पाली बाजार में आग लगने से पांच दुकानें जलकर राख। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 22, 2018

पाली बाजार में आग लगने से पांच दुकानें जलकर राख। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के बाजार के मुख्य चौक की जूत्ते की दुकान में 21 नवंबर की रात साढ़े दस बजे के करीब बिजली से आग लग गयी। जिसने देखते ही देखते विकरार रूप धारण कर लिया। एक साथ कई दुकान धू-धूकर जलने लगे।प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि गांव के ही मो. मोती के जूत्ते-चप्पल की दुकान में दुकान बंद कर चले जाने के बाद बिजली के सार्ट र्सिकट से आग लग गयी। दुकान के अंदर जूत्ते, चप्पल, रैक आदि जलने लगे।
स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आग से डटकर मुकाबला किया। स्थिति हाथ से निकलते देख पुलिस से अग्निशमन सेवा की मांग की गयी।काफी देर के बाद अग्नशमन दल के पहुंचने से लोग आक्रोशित हो उठे। प्रबुद्ध ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर आक्रोशित युवकों को शांत करवाया। ग्रामीणों तथा अग्निशमन दस्ता के डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
इस बीच आग में जलने से मो. मोती की जूते की दुकान, मो. सादिर,रामभरोस साहु, राम अवतार साहु की फल एवं सब्जी की दुकानें मलबे की ढेर में तब्दील हो गया। जबकि अब्दुल मन्नान की पारचून की दुकान को आंशिक क्षति पहुंची। आग में जलने से लगभग पांच लाख की सम्पति के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों की दिलेरी तथा साहस के कारण कई अन्य दुकानों को जलने से बचा लिया गया।

Share

Leave a Reply