Home मुख्य नगर विधायक पर लगाया कॉलेज के जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - November 22, 2018

नगर विधायक पर लगाया कॉलेज के जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री ब्रजेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में स्थानीय के० एस० कॉलेज लहेरियासराय के जमीन पर चल रहे अवैध नाला निर्माण का निरिक्षण किया। निरक्षण के दौरान समाजसेवी व शिक्षक अशोक सिंह, उज्जवल सिंह, छात्र नेता सागर सिंह, प्रो० विरेन्द्र सिंह, संजीव सिंह आदि मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों ने नगर विधायक पर कॉलेज के जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण का आरोप लगाया। साथ ही इसे कॉलेज के प्रति गलत रवैया बताया। साथ ही निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगो ने कॉलेज के मैदान पर लोगों के भवन निर्माण और चारदीवारी निर्माण पर भी आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर ब्रजेश सिंह राठौर ने बताया कि आगामी 25 नवंबर को कॉलेज प्रांगण में छात्र संगठनों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शिक्षाप्रेमियों और समाजसेविओं की आयोजित बैठक में आने का आवाह्न किया। जिसमें कॉलेज के जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ संघर्ष की रणनिती बना कर संघर्ष किया जाएगा।

Share

Leave a Reply